बड़ेरी के लाल आशुतोष दुबे ने रचा सफलता का इतिहास, UPSC में जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन

7 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता जौनपुर रविन्द्र नाथ दुबे

विकास खण्ड बरसठी के ग्रामसभा बड़ेरी निवासी समाजसेवी अवनीश दुबे के बड़े भाई आशुतोष दुबे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आशुतोष दुबे का चयन UPSC में जूनियर असिस्टेंट पद पर हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

चयन की जानकारी मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों का बधाई देने के लिए तांता लग गया। लोगों ने आशुतोष दुबे को मिठाई खिलाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनकी सफलता पर खुशी जताई।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि आशुतोष दुबे की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने अपनी सफलता से परिवार के साथ-साथ बड़ेरी गांव और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी में सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।👇

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!