रंगदारी मांगने वाला 25 हजार रुपये का इनामिया हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

2 / 100 SEO Score

थाना- कोतवाली
*पूर्व की घटना–* दिनांक 11.09.2023 को वादी मुकदमा आलोक मिश्रा पुत्र दिनेश चन्द्र मिश्रा निवासी सरायमन्दराज थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि वादी को 1.पीयुष उपाध्याय पुत्र जगदीश उपाध्याय 2.जगदीश उपाध्याय पुत्र जोधा उपाध्याय साकिनान छोटी हरैया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ने जाने से मारने की धमकी देते हुये रंगदारी मांगे। पुनः धमकी देते हुये दिनांक 26.11.2023 तक 3 लाख रु0 रंगदारी नही दिए तो जान से मारकर खत्म कर देने की धमकी दिये जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 680/2023 धारा 386 ipc पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
➡ पूर्व में अभियुक्त जगदीश उपाध्याय पुत्र जोधा उपाध्याय साकिनान छोटी हरैया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ को अवैध तमन्चा व 06 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
*गिरफ्तारी का विवरण–* दिनांक 21-12-2023 को प्रभारी निरीक्षक शशिमौली पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त पीयूष उपाध्याय उर्फ पीयूष रंजन उपाध्याय पुत्र जगदीश उपाध्याय निवासी छोटी हरैया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 29 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर बाग लखराव पुल से समय करीब 15:15 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से देशी कट्टा .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 731/2023 धारा 3 /25 शस्त्र अधि. पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
➡ अभियुक्त पीयूष उपाध्याय उर्फ पीयूष रंजन थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीट है जिसके उपर 25000/- रुपये का इनाम घोषित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* पीयूष उपाध्याय उर्फ पीयूष रंजन उपाध्याय पुत्र जगदीश उपाध्याय निवासी छोटी हरैया थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 29 वर्ष।
*बरामदगी-* 01 देशी तमन्चा .315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 731/2023 धारा 3 /25 शस्त्र अधि. थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास-*
क्0सं0 मु.अ.सं. धारा थाना जनपद
01 953/13 143,188,332,336,427,435,504 भादवि कोतवाली आजमगढ़
02 412/15 308,325,504,506 भादवि कोतवाली आजमगढ़
03 177/16 147,323,325,504,506 भादवि कोतवाली आजमगढ़
04 84/19 8/20 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली आजमगढ
05 311/22 323,379,411,452,504,506 भादवि कोतवाली आजमगढ़
06 528/22 323,504,506 भादवि व 3(1)द, 3(1)ध एससी एसटी एक्ट कोतवाली आजमगढ़
07 02/22 504/507 भादवि कोतवाली आजमगढ़
08 150/22 323,504,506 भादवि कोतवाली आजमगढ़
09 217/22 3 /25 शस्त्र अधि. कोतवाली आजमगढ़
10 680/23 386 भादवि कोतवाली आजमगढ़
11 985/13 110 जी सीआरपीसी कोतवाली आजमगढ़
12 247/14 3/ 4 गुण्डा एक्ट कोतवाली आजमगढ़
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
प्र0नि0 शशिमौली पाण्डेय, 2. उ0नि0 रविन्द्र नाथ पाण्डेय, 3. उ0नि0 श्रीप्रकाश शुक्ला स्वाट टीम द्वितीय 4.कां0 आशुतोष दुबे 5.कां0 विवेक शर्मा 6. कां0 विकास सरोज 7हे0कां0 सर्वेश विक्रम 8. हे0का0 सत्येन्द्र यादव स्वाट टीम द्वितीय 9. कां0 धर्मेन्द्र सोनी स्वाट टीम द्वितीय 10.हे0का अवधेश यादव स्वाट टीम द्वितीय 11.हे0का अभिमीत तिवारी स्वाट टीम द्वितीय 12. कां0 मुकेश यादव स्वाट टीम द्वितीय 13.हे0का0 संजय सिंह सर्विलांस सेल आजमगढ़।

Leave a Reply