रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
*थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री एस. आनन्द* द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु व अवैध मदिरा निष्कर्षण/अवैध शराब के तस्करी पर पूर्ण रोकथाम लगाये जाने के अन्तर्गत चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी बांसडीह महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा मंतोष सिंह थानाध्यक्ष मनियर के निर्देशन में आज दिनांक 23.12.2023 को थाना मनियर के उ0नि0 श्री चन्द्रहास राम मय हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त *1.जितेन्द्र शाह पुत्र परशुराम शाह निवासी देवापुर थाना मनियर जनपद बलिया* को पुरूषोत्तम पट्टी के पास से समय 09.35 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से एक जरिकैन में 20 लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने की सामाग्री के साथ गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. जितेन्द्र शाह पुत्र परशुराम शाह निवासी देवापुर थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 48 वर्ष
*सम्बन्धित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0- 366/2023 धारा 60 (1) Ex Act व 272.273 भादवि0 थाना मनियर बलिया
*बरामदगी -*
1. एक जरिकैन में 20 लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने की सामाग्री नौसादर, फिटकरी, नमक ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 श्री चन्द्रहास राम थाना मनियर जनपद बलिया
2. हे0का0 रजनीश सिंह थाना मनियर जनपद बलिया
3. का0 रमाकान्त यादव थाना मनियर जनपद बलिया ।