यातायात पुलिस बलिया द्वारा हेलमेट व गुलाब का फूल देकर लोगों को किया गया जागरुक

1 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

*सिकन्दरपुर यातायात पुलिस बलिया द्वारा यातायात नियमों के प्रति छात्रों व शिक्षकों को किया जागरुक ।*

*रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर, सीट बेल्ट और हेलमेट की महत्ता के बारे में बताकर किया जागरुक ।*

*जनता से HSRP नंबर प्लेट लगाने हेतु की गयी अपील ।*

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 15.12.2023 से 31.12.2023 तक प्रदेशव्यापी सड़क सुरक्षा पखवाडा आयोजित किया गया है जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 26.12.2023 को *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री एस0 आनन्द* के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री शुभसूचित महोदय के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात समद खान द्वारा रेलवे स्टेशन तिराहे पर वाहन चालकों को यातायात पखवाड़ा जागरुकता के संबंध में बताते हुये यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया व यातायात नियमों को पालन करने की अपील की गयी तथा गड़वार तिराहे पर ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु उनको ब्रीफ किया गया कि वे अपने निर्धारित रूट पर चलें और वैध लाइसेंस के साथ चलें गति पर नियंत्रण रखें यातायात नियमों का पूर्णता पालन करें ।
इसी क्रम में सिकन्दरपुर यातायात पुलिस के उपनरीक्षक श्री रूद्र प्रताप मल्ल ने जूनियर हाई स्कूल सिकन्दरपुर में छात्र-छात्राओं व शिक्षको को हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व के बारे विस्तृत में बताकर जागरुक किया तथा सिकंदरपुर चौराहे पर दो पहिया वाहन पर हेल्मेट न पहनना,चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट न लागाना ,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना तथा गलत दिशा में वाहन का संचालन करनें वाले चालकों को जागरूक करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गयी एवं बाइकों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया, एवं हेलमेट लगाकर चलने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर उनको सम्मानित किया गया तथा साथ ही साथ वाहन के HSRP नंबर प्लेट की महत्ता से अवगत कराया गया व सर्दी व कोहरे के मौसम में सीमीत स्पीड से वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया गया ।

*बलिया पुलिस की आमजन से अपील*
*कृपया वाहन चलाते समय हेलमेट/सीटबेल्ट जरूर लगायें,यह आपकी एवं आपके परिवार की सुरक्षा हेतु है,इसे जरूर अपनायें ।*

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!