*थाना मुबारकपुर*
*पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट की घटना कारित करने वाला अभियुक्त घायल/गिरफ्तार; अवैध तमंचा व कारतूस तथा लूट के रूपये व चोरी की मोटर साइकिल बरामद; 24 घण्टे के अन्दर घटना का अनावरण व लूट गयी सम्पत्ति को बरामद करने के लिए थाना मुबारकपुर के पुलिस टीम को 20 हजार रूपयें का पुरस्कार*
*पूर्व की घटना–*
➡ दिनांक 25.12.2023 को वादी मुकदमा विजय यादव पुत्र हृदयनारायण यादव निवासी ग्राम मनचोभा ककरहटा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ के साथ मजरापुर बम्हौर रोड एक्स प्रेस-वे अण्डरपास के नजदीक अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचा सटाकर पल्सर मोटर साइकिल UP50AA 2556 व सैमसंग मोबाइल लूट कर भाग जाने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 629/2023 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 तुलसी प्रसाद द्वारा सम्पादित की जा रही है।
➡ दिनांक 05.12.2021 को शाम 17.23 बजे वादी मुकदमा प्रेमप्रकाश यादव पुत्र रामबदन यादव निवासी ग्राम मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ग्राम मोहब्बतपुर तिलक समारोह के प्रोग्राम से मो0सा0 स्पेलेण्डर UP50AF 5267 को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी किये जाने के सम्बन्ध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 270/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक- 26.12.2023 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर राजेश कुमार मय हमराह पुलिस बल के ग्राम मोलना मोड़ पर अपराध एवं अपराधियों के बारे में वार्ता कर रहे थे कि मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई कि बम्हौर पुराने पुलिया पर जो मोटर साइकिल की लूट हुई है वही लुटेरे लूट की मोटर साइकिल से शाहगढ़ की तरफ से आने वाले है किसी घटना को अंजाम देने के लिये जायेंगे। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर मय पुलिस बल के बम्हौर अण्डर पास पहुंचकर गहन चेकिंग करने लगे। कुछ देर बाद दो मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी, जिनको टार्च की रोशनी से रोकने का प्रयास किया गया तो तेज गति से भागने लगे एक मोटर सवार साइकिल अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया किन्तु दूसरे मोटर साइकिल सवार गिर गया और पैदल ही भागने लगे जिनको चारों ओर से घेर लिया गया। मोटर साइकिल सवार बदमाश पुलिस बल पर जान मारने की नियत से फायर करने लगा। पुलिस मुठभेड़ की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायल हो गया जिसके बाये पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश का उपचार हेतु सीएचसी मुबारकपुर भेजा गया जहां से सदर अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया गया।
➡घायल बदमाश की पहचान नीतीश यादव पुत्र स्व0 रामनाथ निवासी ग्राम डाहा महीनवा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ हाल पताः- नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई जिसको समय करीब 21.11 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
➡जिसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस एवं एक मोटर साइकिल चोरी की एवं लूट की मोबाइल सैमसंग की व लूट का 500 रूपया नकद बरामद हुआ।
➡ इस प्रकार उक्त लूट की घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त 1. नीतीष यादव पुत्र स्व0 रामनाथ यादव सा0 डाहा महिनहवा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ हालपता नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 2. नीरज पाल पुत्र हवलदारपाल सा0 नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 3. वसिम पुत्र शमीम सा0 बम्हौर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 4. अनुराग पुत्र रामलखन सा0 मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
➡गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 630/2023 धारा 34/307/420 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव द्वारा सम्पादित की जायेगी। इस प्रकार ग्राम बम्हौर में हुए लूट का एवं वर्ष 2021 में ग्राम मोहब्बतपुर से चोरी हुई मोटर साइकिल स्पेलेन्डर के अभियोग का सफल अनावरण किया गया।
*पूछताछ का विवरण–*
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मेंरे साथी 1. नीरज पाल पुत्र हवलदारपाल सा0 नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 2. वसिम पुत्र शमीम सा0 बम्हौर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 3. अनुराग पुत्र रामलखन सा0 मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने मिलकर दिनांक 24.12.2023 को समय करीब शाम 7.45 बजे मोजरापुर बम्हौर रोड एक्सप्रेसवे अण्डर पास के नजदिक तमंचा सटाकर एक व्यक्ति से पल्सर बाईक व एक सैमसंग का मोबाईल व तीन हजार रूपया लूटे थे, जो मेंरे पास से मोबाईल सैमसंग का मिला है तथा जो पैसा 500 रूपया मिला है उसी लूट का ही है । तथा भागे व्यक्तियो के सम्बन्ध में पूछने पर बता रहा है कि साहब हमलोगो का सरगना 1. नीरज पाल पुत्र हवलदारपाल सा0 नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ व 2. वसिम पुत्र शमीम सा0 बम्हौर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ थे जिसके पास लूट की मो0सा0 पल्सर है, वही लोग मौका देख भाग गये । तथा बरामद मो0सा0 स्पलेण्डर प्रो के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि साहब यह मो0सा0 मै तथा मेंरे साथी दिलीप व विरेन्द्र ने मिल कर दिनांक 05.12.2021 रात्रि में ग्राम मोहब्बतपुर में तिलक का प्रोग्राम था वही से चुराये थे।
➡ *नोट- पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा 24 घण्टे के अन्दर उपरोक्त घटना का अनावरण करने व लूटी गयी सम्पति की बरामदगी करने के लिए थाना मुबारकपुर की पुलिस टीम को 20 हजार रूपये से पुरस्कृत किया गया है।*
*पंजीकृत अभियोगः-*
1-मु0अ0सं0 630/2023 धारा 34/307/420 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1-नीतीश यादव पुत्र स्व0 रामनाथ निवासी ग्राम डाहा महीनवा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ हाल पताः- नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ उम्र 20 वर्ष
*बरामदगीः-*
1- एक तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 खोखा कारतूस .315 बोर
2- एक मोटर साइकिल स्पेलेण्डर UP50AF 5267 तथा 500 रूपये नकद लूट का बरामद हुआ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्तः-*
1.मु0अ0सं0 629/2023 धारा 392/411 भादवि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
2. मु0अ0सं0 630/2023 धारा 34/307/420 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
3. मु0अ0सं0 270/2021 धारा 379/411 थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1- प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, उ0नि0 तुलसी प्रसाद, उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे, का0 शैलेश यादव, का0 नीरज यादव, का0 सत्यम सिंह, का0 मदन शर्मा, का0 संदीप शर्मा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
नोट-