*थाना अतरौलिया*
*पूर्व का विवरण –*
दिनांक 28.10.23 को वादिनी मुकदमा रीता देवी पत्नी योगेन्द्र प्रजापति निवासी ग्राम भुड़कड़ा पो0 बढ़या थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि वादिनी की पुत्री को विपक्षी सूर्य कुमार राजभर उर्फ सूरज राजभर द्वारा फोन पर प्रताड़ित व परेशान किया गया, जिससे वादिनी की पुत्री सपना आत्म हत्या कर ली व हत्या से पहले सुसाईट नोट लिखा है कि सूरज राजभर के कारण आत्म हत्या कर रही हूँ के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 350/23 धारा 306 भादवि बनाम सूर्य कुमार राजभर उर्फ सूरज राजभर पुत्र सरेम राजभर ग्राम रज्जाकपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ व हाल पता भुड़कुड़ा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ हुआ व विवेचना हेतु उ0नि0 हीरेन्द्र कुमार सिंह को प्राप्त हुआ । दौराने विवेचना सुसाइड नोट , बयान गवाहान , अवलोकन डीसीआर रिपोर्ट से अभियुक्त महेश प्रजापति पुत्र भज्जू राम प्रजापति निवासी ग्राम अलौवा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष ( तथाकथित पति ) का नाम प्रकाश में आया ।
*गिरफ्तारी का विवरणः-*
दिनांक 25.12.23 को उ0नि0 हीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित महेश प्रजापति पुत्र भज्जू राम प्रजापति निवासी ग्राम अलौवा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को अतरौलिया से समय करीब 12.10 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*पंजीकृत अभियोग –*
1- मु0अ0सं0 350/23 धारा 306 IPC थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1- महेश प्रजापति पुत्र भज्जू राम प्रजापति निवासी ग्राम अलौवा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –*
1- उ0नि0 हीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 मनोज कुमार तिवारी व का0 शिवम सिंह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़