*थाना- जीयनपुर*
दिनांक 26.12.2023 को नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराही को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अशरफपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित अण्डा फैक्ट्री के पीछे केशवपुर जंगल में प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा है , इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम अजीम पुत्र स्व0 नुरूल हसन निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 54 वर्ष बताया जिसके कब्जे से 15 किलो प्रतिबंधित मांस, एक तराजू , दो बाट, एक चापड ,एक चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के समय 13.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0– 797/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 A ACT पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः—*
1. अजीम पुत्र स्व0 नुरूल हसन निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 54 वर्ष
*बरामदगी का विवरणः-*
1- 15 किलो प्रतिबंधित मांस, एक तराजू , दो बाट एक चापड ,एक चाकू
*पंजीकृत अभियोग—*
1-मु0अ0सं0– 797/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 A ACT थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1.उ0नि0रविन्द्र प्रताप यादव थाना जीयनपुर आजमगढ़
2. हे0का0 सुरेश यादव थाना जीयनपुर आजमगढ़ ।
3. का0 राहुल सिंह थाना जीयनपुर आजमगढ
4. का0 अक्षय प्रसाद थाना जीयनपुर आजमगढ़ ।
5. का0 मुशर्फ अली थाना जीयनपुर आजमगढ़ ।
6. का0 श्रेष्ठ यादव थाना जीयनपुर आजमगढ़ ।
7. का0 विन्द्रेश कुमार गोड का0 राजकुमार थाना जीयनपुर आजमगढ़ ।