आजमगढ़ थाना पवई
पूर्व की घटना इतिहास दिनांक 25.12.2023 को वादी मुकदमा सत्येन्द्र कुमार यादव पुत्र रामकपिल यादव निवासी ग्राम खुरचन्दा थाना पवई जनपद आजमगढ मय हमराह खुद के चचेरे भाई शशि भूषण यादव पुत्र श्रीराम सुमेर यादव नि0 ग्रा0 खुरचन्दा थाना पवई आजमगढ़ के थाना पवई पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 22.12.23 को 1. माधव यादव पुत्र भोला यादव निवासी मुरार बाजार 2. सत्यम सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह निवासी सुलेमापुर 3. अंकित यादव पुत्र राधेश्याम 4. शशिकान्त यादव पुत्र विजयबहादुर यादव निवासी सुल्तानपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी के भाई सत्यम यादव उम्र 25 वर्ष को सामान पहले लेने की बात पर मारना पीटना व मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी गयी, के संबंध में मु0अ0सं0 387/2023 धारा 302 भादवि बनाम 1. माधव यादव पुत्र भोला यादव निवासी मुरार बाजार आदि 04 नफर के पंजीकृत किया गया
*गिरफ्तारी का विवरण-* दिनांक 27.12.2023 को थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त 1. सत्यम सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह निवासी सुलेमापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ 2.शशिकान्त यादव पुत्र विजयबहादुर यादव निवासी सुल्तानपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ को ग्राम मिल्कीपुर अण्डरपास के पास से समय 07.00 बजे गिरफ्तार किया गया है अभियुक्तों के निशानदेही पर मुरार बाजार स्थित रामदेव यादव के गन्ना के खते से घटना में प्रयुक्त दो डण्डा बरामद किया गया । अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है
पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 387/23 धारा 302 भादवि थाना पवई आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. सत्यम सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह निवासी सुलेमापुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष
2. शशिकान्त यादव पुत्र विजयबहादुर यादव निवासी सुल्तानपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष
बरामदगी घटना में प्रयुक्त दो डण्डा बरामद
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम 1.थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व0उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह मय हमराह थाना पवई जनपद आजमगढ