चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

1 / 100 SEO Score

*थाना- रानी की सराय*

*पूर्व की घटना-* दिनांक 06.01.2024 को वादी अबुलशहमा पुत्र मो0 इकराम निवासी आवंक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि दिनाँक 29.12.2023 की रात्री में हंजला पुत्र स्व0 अशफाक नि0 आवंक व उसके साथी ने आवेदक के विल्डिग मैटेरियल की दुकान से पीलर ढलाई करने वाला लोहे का फरमा व लोहे के हैण्ड पाईप को चुरा लिया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 05/2023 धारा 379 भादवि0 बनाम हंजला पुत्र स्व0 अशफाक नि0 आवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ व 02 नाम पता अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
*गिरफ्तारी की विवरण-* आज दिनांक 07.01.2024 उ0नि0 सर्वजीत सोनकर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त हंजला पुत्र स्व0 अशफाक नि0 आवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को कोटिला बाजार से समय करीब 11:20 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 05/2024 धारा 379/411 भादवि थाना रनी की सराय जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त–* हनजला पुत्र स्व0 असफाक अहमद नि0 आवक थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ उम्र करीब 28 वर्ष।
*पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त हनजला ने बताया कि मुझे गांजा पीने की लत है। मैने अब्दुल्लाह पुत्र अबुल खैर जो मेरे गाँव के रहने वाला है व अताउल्लाह पुत्र दिलजाली नि0 सिरसाल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ के साथ मिल कर उक्त लोहे का फरमा व हेण्डपाईल चुराया था तथा विक्री के बदले 600रुपये हम लोग आपस मे बराबर -2 बाट लिए थे । वे दोनो भी नशा करते है तथा हम तीनो लोग मिल कर चोरिया करते है ।
*बरामदगी-* लोहे का फरमा व 01 लोहे का हैण्डपम्प मय हैन्डिल
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 सर्वजीत सोनकर, का0 अभिषेक कुमार, का0 धीरज कुमार पटेल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ।

Leave a Reply