वाहनों का काफिला निकाल कर गेट पर लटक कर बनाया रील, एसपी सिटी ने कहा आईडेंटिफाई कर करेंगे कार्रवाई

1 / 100 SEO Score

कई बार शॉर्ट वीडियो या रियल बनाने के चक्कर में कानून और नियम कायदा की भी धज्जियां उड़ा दी जाती हैं ऐसा ही एक मामला सरायमीर क्षेत्र में आया है जहां कुछ युवको ने लग्जरी वाहनों का काफिला गांव में निकाल कर विपहुटर बजाकर और सुरक्षा कर्मियों की तरह गेट पर लटक कर रील बना डाला और इसको वायरल कर दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से इस वीडियो के पुलिस के संज्ञान में आते ही अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि कुछ युवकों ने कॉनवॉय निकाल कर वाहनों पर लटक कर वीडियो बनाया है। इसके संबंध में सरायमीर थाना के इंस्पेक्टर को जांच सौंप गई है। जल्द ही इन युवकों को आईडेंटिफाई कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

सरायमीर क्षेत्र में युवकों ने वाहनों का काफिला निकाला

गेट पर लटक कर बनाया रील, कर दिया वायरल

एसपी सिटी ने कहा सरायमीर इंस्पेक्टर को सौंपी गई जांच

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!