ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करने व हिंदू धर्म को नीचा दिखाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 / 100 SEO Score

आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना के सिंहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के देवकली गांव निवासी सूरज सिंह पुत्र साहब राज सिंह ने थाने पर तहरीर दिया था कि मेरे ही गांव के धर्मेंद्र पुत्र फिरतू राम अपने घर के आसपास भीड़ इकट्ठा करके ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करके हिंदू धर्म को नीचा दिखा रहे हैं। ईसाई धर्म की बड़ाई करके सभी ग्राम वासियों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा करा रहे हैं। जिससे हिंदू धर्म को मानने वालों को अपमानित होना पड़ रहा है। उनके कार्यों से ग्राम वासियों में आक्रोश व्याप्त है। मेरे साथ गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे हम लोगों ने धर्मेंद्र को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माना तो मौके पर इकट्ठा भीड़ का वीडियो बना लिया गया। वह थाने पर प्रस्तुत किया गया। इसके संबंध में स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में दल प्रताप सिंह चौकी इंचार्ज सिंहपुर मय हमराह के साथ देवकली गांव पहुंचे जहां से अभियुक्त धर्मेंद्र राम को देवकली बस्ती से पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब सवा दस बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद पुस्तक, नया नियम ईसाई धर्म की बरामद हुई। गिरफ़्तार अभियुक्त को पुलिस ने सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया।

Share

Leave a Reply