आजमगढ़ के शहर- कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैण्ट चाय की दुकान से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि सोशल मीडिया के एक्स व इन्स्टाग्राम प्लेट फार्म पर एक व्यक्ति चन्दन कुमार पुत्र अज्ञात निवासी कादीपुर थाना जहानागंज द्वारा विशेष धर्म समुदाय के अराध्य को आपत्तिजनक कमेन्ट पोस्ट किया गया था। उक्त कमेन्ट विमर्शित और विद्वेषपूर्ण धार्मिक विश्वासों का एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से किया गया था। जिससे वर्गों में शत्रुता और वैमनस्य की भावना उत्पन्न हो रही थी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 295ए, 505(2), 504 आईपीसी व 66 डी आईटी एक्ट का मुकदमा शहर कोतवाली जनपद आजमगढ़ में संबंधित आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ था। मंगलवार को निरीक्षक अपराध रफी आलम, मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त चन्दन कुमार पुत्र धर्मदेव राम निवासी हिमितियापुर (दौलताबाद) थाना जहानागंज आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष को रोडवेज बस स्टैण्ट चाय की दुकान से समय करीब एक बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
शहर कोतवाली के रोडवेज बस स्टैण्ट चाय की दुकान से कार्रवाई
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने का मामला
जहानागंज थाना क्षेत्र का निवासी अभियुक्त गिरफ्तार