*थाना मुबारकपुर*
*पूर्व की घटना–* दिनांक 09.01.2023 को वादिनी मुकदमा चन्द्रकला पत्नि बाबूराम मलिक सुदनि थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मै अपने भान्जी खुशी के साथ मुहम्मदाबाद मऊ से समान लेकर अपने घर आ रही थी की समय करीब 05.10 बजे पिचरी दरियाबाद पुल के पश्चिम दो व्यक्ति लाल रंग की एक गलैमर से वहीं पर आऐ वह गाडी रोक कर मुझ से बातचीत करने लगा वह एक व्यक्ति झोले मे से मेरा मोबाइल चोरी से निकाल लिया हम लोग डर गये क्योंकि एक व्यक्ति के पास तमंचा दिखाई दे रहा था हमलोग जान गये की प्रतिरोध करेंगे तो हम लोगों की हत्या कर देंगे । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 11/2024 धारा- 392 भादवि पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही थी जिसके क्रम मेः-
*गिरफ्तारी का विवरण–* आज दिनांक 10.01.2024 को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त 1. मो0 सैफ पुत्र अब्दुल रज्जाक सा0 समुद्रपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 2. अनिल कुमार पुत्र रामचन्द्र सा0 बासूपार (बनकट) थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को लूट की एक मोबाइल व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल तथा अभियुक्त मो0 सैफ के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिदा कारतूस .315 बोर के साथ गजहड़ा गांव के पास से समय 12.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 12/2024 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।