*थाना देवगांव*
*पूर्व की घटना-* दिनांक 27.11.2023 को आवेदक हरिलाल यादव पुत्र स्व0 लखन यादव ग्राम कंजहित थाना देवगांव जिला आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर से तीन मोबाइल तथा एक DJ मशीन चोरी कर ली गयी है, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 552/2023 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात चोर बतफ्तीशी व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह के पंजीकृत किया गया था ।
*गिरफ्तारी का विवरण-* आज दिनांक- 10.01.2024 को व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त संकज कुमार पुत्र शिवलोकी ग्राम चेवार पश्चिम थाना देवगाव जनपद आजमगढ को चोरी गये सामान 02 मोबाईल , 01 एम्प्लीफायर (डीजे मशीन) के साथ समय करीब 12.20 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। बरामदी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411/413 भा0द0वि0 बढोत्तरी की गयी।
*पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 26.11.2023 को मै तथा मेरे बहनोई के छोटे भाई प्रमोद कुमार उर्फ रामअवध पुत्र सोनई राम ग्राम कोटा थाना देवगाव जनपद आजमगढ ने मिलकर हरिलाल यादव पुत्र स्व0 लखन यादव ग्राम कंजहित थाना देवगाव जनपद आजमगढ के यहा शादी में निमंत्रण खाने गये थे और उसी में हम दोनो लोग मिलकर तीन मोबाईल 01. टेक्नो व 02 रेडमी कम्पनी की मोबाईले तथा एक एम्प्लीफायर डीजे मशीन चुराया था जिसमें एक टेक्नो कम्पनी का मोबाईल रतन सिंह जो गाजीपुर के रहने वाले है जिनकी रिश्तेदारी मेरे गांव मे है को बेच दिया था तथा रेडमी कन्पनी की मोबाईल व डीजे मशीन एम्प्लीफायर मेरे पास रखा है जिसे बेचने वाला था व एक मोबाईल रेडमी कम्पनी का ही प्रमोद कुमार उर्फ रामअवध अपने साथ ले गया है । मोबाईल एवं एम्प्लीफायर को अभियुक्त द्वारा अपने घर से लाकर दिया गया जिसका अवलोकन किया तो एक मोबाईल रेडमी कम्पनी का बरंग सफेद जिसका IMEI NO 861824xxxxxxxx व एक एम्प्लीफायर डीजे मशीन सन्तोष कम्पनी का जिसपे मार्का PBT 701 अंकित है बरामद हुआ ।चूकि अभियुक्त द्वारा मुकदमा उपरोक्त से चोरी की माल बरामद हुआ है । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।