नगर पंचायत कर्मी को पीटने पर आधा दर्जन पर मुकदमा

मुहमदाबाद गोहाना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत में तैनात कर्मचारी को अज्ञात वाहन चालकों द्वारा मारने पीटने के आरोप में नगर पंचायत कर्मी की तहरीर पर छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वलीदपुर नगर पंचायत के मठिया टोला वार्ड निवासी शाहनवाज अहमद ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराया कि विगत 12 जनवरी को वह नगर पंचायत की गाड़ी बनवाकर मुहम्मदाबाद गोहना से वलीदपुर जा रहा था। इस बीच टौंस नदी बांध के पास गाड़ी खड़ा किया था। इस बीच सामने से आ रही चार पहिया वाहन से मैजिक गाड़ी में टक्कर लग गई। गाड़ी में बैठे आधा दर्जन लोगों ने गाली देते हुए उसे बुरी तरह मारा पीटा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मारपीट करने वाले वाहन सहित मौके से फरार हो गए। शाहनवाज की तहरीर चार पहिया वाहन के रजिस्ट्रेशन सहित छह अज्ञात पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!