युवक को गोली मारने की घटना में दो के खिलाफ मुकदमा

आजमगढ़: मेंहनगर थाना क्षेत्र के सरदारगंज नहर के पास शुक्रवार की रात एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घटना के बाबत देर रात घायल के भतीजे की तहरीर पर दो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।युवक को गोली मारने वालों में उसका साला व साथी शामिल हैं।
मेंहनगर के दौलतपुर गांव निवासी योगेश राम शुक्रवार की शाम बाइक से बाजार गए थे। रात लगभग सात बजे वह वापस घर लौट रहे थे कि सरदारगंज नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर दो फायर किया। एक गोली को सिर के ऊपर से निकल गई, जबकि दूसरी दाहिने हाथ में लगी। इसके बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाबत घायल योगेश राम के भतीजे आदेश कुमार ने देर रात मेंहनगर थाने में सोनू निवासी दौलतपुर व राहुल निवासी रसूलपर चिरैयाकोट जिला मऊ के खिलाफ नामजद तहरीर दी। नामजद किए गए लोगों में घायल का साला व उसका दोस्त शामिल है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना व अभियुक्तों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply