रिपोर्ट-जयराम तिवारी
उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहा मनियर इंटर के प्रांगण मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बृहस्पतिवार को 568 जोड़ी शादियां संपन्न हुई जिसमें प्रत्येक जोड़ी को अटैची एवं बर्तन सेट प्रदान किया गया। शादी समारोह में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी करना बहुत ही दुष्कर कार्य था इस समस्या को देखते हुए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी महाराज द्वारा गरीब बेटियों की शादी का निर्णय लिया और उसके शादी का खर्च की सारी व्यवस्था यह सरकार उठा रही है। विधायक केतकी सिंह ने कहा बेटियों का जन्म लेने पर माता-पिता दुःखी होते थे। बेटियों का जन्म लेना अभिशाप माना जाता था ।जब से केंद्र में मोदी जी की सरकार बनी एवं प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री योगीजी आए तो उन लोगों ने गरीबों की बेटियों की शादी का सारा खर्च उठाने का निर्णय लिया ।अब किसी गरीब की बेटी की शादी पैसे के अभाव में नहीं रुकेगी ।इस मौके पर नव दंपति को मुख्य अतिथि सांसद रवींद्र कुशवाहा एवं विधायक ने नव दंपति पर फूल बरसाये। गायत्री शक्ति पीठ बलिया से आए वीरेंद्र परिव्राजक ,शंकर शास्त्री एवं अंजनी कुमार वर्मा ने शादी का मंत्र पढ़ा ।इस मौके पर सांसद रवींद्र कुशवाहा ,विधायक केतकी सिंह, देवेंद्र नाथ त्रिपाठी , राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित पंडित श्रीनिवास मिश्रा,शांत स्वरूप सिंह (गुड्डू )गोपाल सोनी ,सीतांशु गुप्ता ,राजेश सिंह, योगेंद्र सिंह, विजय प्रकाश गुप्ता, पी डी उमेश मणि त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी बांसडीह राजेश गुप्ता,थाना प्रभारी मनियर मंतोष सिंह, खंड विकास अधिकारी मनियर इरशाद अहमद, खंड विकास अधिकारी बांसडीह श्रवण कुमार गुप्ता, खंड विकास अधिकारी बेरुआरबारी संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी रेवती शकील अहमद के अतिरिक्त बांसडीह रोड, पकड़ी आदि थानों की फोर्स मौजूद रही।
विधायक केतकी सिंह ने महिला मंडली के साथ बैठकर मंगल गीत एवं शादी के समय गाए जाने वाले गाली भी गायी जिसमें नेता सहित अधिकारी, एम पी रविन्द्र कुशवाहा, सी एम को गाली दी गई जो चर्चा का विषयरहा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम बबलू सिंह बहार ने प्रस्तुत किया। संचालन अरविंद कुशवाहा ने किया।