आजमगढ़ के IG अखिलेश कुमार को मिला उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार, SP अनुराग आर्य को प्लेटिनम अवार्ड

5 / 100 SEO Score

गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इन तैयारियों की खुशियां उस समय दोगुनी हो गई जब पुलिस सेवा में तैनात अधिकारियों को पुरस्कार की घोषणा की गई।केंद्र और पुलिस महानिदेशक उप्र की ओर से जारी जिले से चार लोगों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

इसमें सबसे पहला आईजी अखिलेश कुमार का पुरस्कार आता है। आईजी अखिलेश कुमार के उत्कृष्ठ कार्यों को देखते हुए केंद्र की ओर से उन्हें उत्कृष्ठ सेवा पदक प्रदान किया गया है। वहीं पुलिस महानिदेशक उप्र की ओर से पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

इन पुरस्कारों में एसपी अनुराग आर्य को प्लेटिनम अवार्ड से नवाजा गया है। वहीं जनपद में निरीक्षक के पद पर तैनात राजेश कुमार को सिल्वर मेडल और मुख्य आरक्षी चालक अरूण कुमार सिंह को उत्कृष्ठ सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!