शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई को सुभाषपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर जनपद में दौड़ी खुशी की लहर

1 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहा आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या 25 जनवरी को नूरजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज एव चाइल्ड एजुकेशन में एक भव्य कार्यक्रम किया गया था जिसके मुख्य अतिथि सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व उनके पुत्र राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर कार्यक्रम में आमंत्रित रहे। सलेमपुर लोकसभा के लोकप्रिय नेता एवं नौजवानों की धड़कन गरीबों का मसीहा हर सुख- दुःख में साथ रहने वाले कर्मठ और जुझारू नेता शेख अहमद अली संजय भाई कार्यक्रम के अध्यक्ष थे, जिसमें पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक इत्यादि लोग शामिल रहे जहां काफी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे अपने लोकप्रिय नेता के कार्यक्रम में जन सैलाब लोगों की संख्या को देखते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देशन में राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई को सुभाषपा का राष्ट्रीय सचिव घोषित किया और कहा कि संजय भाई वह ताकत है जिधर चलते हैं उधर कारवां बन जाता है, गरीबों मजलूमों का मसीहा है, लोगों में अच्छी ख्याति है, खासकर सलेमपुर की जनता में काफी लोकप्रिय है। संजय भाई की लोकप्रियता को देखते हुए सलेमपुर लोकसभा की सीट पर नेता के रूप में हमारी पार्टी देख रही है, जब जनपद में इसकी खबर पहुंची तो संजय भाई सुभाषपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और मुबारकबाद का ताता लगा रहा खासकर सलेमपुर की जनता में खुशी देखने को मिली और मुबारकबाद आता रहा। संजय भाई संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि संजय भाई एक गरीब, मजलूम, बेसहारा का नेता है। इससे हमारे पार्टी को काफी मजबूती मिली है संजय भाई से पुराना नाता है संजय भाई से जब मीडिया कर्मी ने पूछा कि आज आपको पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है आप कैसा महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मैं बहुत ही खुश हूं और जो पार्टी के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली है उसको मैं खूब ईमानदारी से निर्वहन करुंगा और पार्टी को आगे बढ़ने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर है, इनका कोई सानी नहीं है ना कोई इनका जवाब है यह जिधर खड़ा रहते हैं उधर भीड़ लग जाती है, जनशैलाब आ जाती है ऐसे नेता को आज की युग में जरूरत है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जो आज शैलाब देखने को मिला है संजय भाई बधाई के पात्र हैं।
राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि राजेश सिंह दयाल के पुत्र हमारे दोस्त थे इनको मैं नहीं जानता था कि यह मेरे दोस्त के पिता है पार्टी से इसे कोई नाता नहीं है, संबंध है। मित्र के पिता के नाते संबंध है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि अरविंद राजभर के द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। वहीं पूर्व मंत्री राजधारी सिंह और पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि आने वाले समय में यह विद्यालय बहुत ऊंचाई तक जाएगा।

Leave a Reply