सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज आजमगढ़ में 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

2 / 100 SEO Score

संवाददाता, अब्दुर्रहीम शेख़।

लालगंज, आजमगढ।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष बेचूलाल बरनवाल जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अतिथियों के द्वारा भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव जी रहे।इस अवसर पर भैया बहनों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, लघु नाटिका, भाषण आदि प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य डॉ विजय बहादुर सिंह जी ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ज्ञानेंद्र पांडेय जी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश गुप्त, कोषाध्यक्ष धर्मराज गुप्त, सह व्यवस्थापक अतुल बरनवाल,बृजेश जयसवाल,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय, भूतपूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष डॉक्टर राजवंत चौहान, सुधीर बरनवाल,श्यामा सिंह, रमाशंकर शुक्ल, डॉ सतीश चंद्रा, राम नगीना सिंह, शेषमणि मिश्र, श्रीमती अंजु मौर्य अनामिका सिंह, जिला प्रचारक अवनीश जी आदि समाज के गणमान्य अतिथि, भैया बहन विद्यालय के समस्त आचार्य आचार्या कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply