मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुई धांधली को उजागर करने वाले पत्रकार हुए सम्मानित

1 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया की। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता पंडित श्रीनिवास मिश्र राष्ट्रपति पुरस्कृत एवं बीजेपी के जिला पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक के आवास पर बिशनपुरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा मंत्र पढ़कर कार्यक्रम शुभारंभ हुआ मीडिया कर्मी ने जब कार्यक्रम के बारे में पंडित श्रीनिवास मिश्र से पूछा तो उन्होंने कहा कि आज मैं अपने आवास पर इसलिए कार्यक्रम रखा हूं जो 25 जनवरी को सरकार द्वारा सामूहिक शादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें 558 जोड़ों की शादी दिखाई गई । जो काफी संख्या में फर्जी निकला। जिसकी सच्चाई पत्रकारों ने अपने खबरों के माध्यम से उजागर किया। जिसके बाद जिला प्रशासन जाँच शुरू कराया जिसमे धांधली सामने आया। फिलहाल जांच चल ही रही है। जिसमें 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बाकी फर्जी वाले के लोग मिले हुए सामान को वापस ब्लॉक पर कर रहे हैं। अभी और फर्जीवाड़ा होने की अंदेशा है। जिसकी जांच चल रही है। इसी उपरांत पत्रकारों को सम्मान करने के लिए अपने आवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। सम्मानित होने वालो में यूपी प्रभारी एजाज अहमद, ब्यूरो चीफ मु० सरफराज, राममिलन तिवारी, नागेंद्र पाठक, वीरेंद्र सिंह, को सम्मान किया गया कार्यक्रम में जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा के एवं वर्तमान प्रधान राजेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष शितांषु गुप्ता, प्रधान अशोक पाठक, हरिओम मिश्रा, सोनू मिश्रा, मंटू मिश्रा, कमलेश उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, कन्हैया सिंह, विनय सिंह, विनोद सिंह, आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

*बाईट*पंडित श्रीनिवास मिश्ना

Leave a Reply