हजारों सोगवारों की मौजूदगी में मुफ्ती मुहम्मद शोएब कासमी हुए सुपुर्द ए खाक।

1 / 100 SEO Score

लालगंज, आजमगढ़ से अब्दुर्रहीम शेख़ की ख़ास रिपोर्ट।

लालगंज ब्लाक के बैरीडीह गांव निवासी प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद शोएब क़ासमी बृहस्पतिवार को रात में लालगंज की मरकज वाली मस्जिद में देहान्त हो गया। आज बाद नमाज़ जुमा उनके पुत्र मुफ्ती आसिम कमाल आज़मी ने उनकी नमाज़ जनाजा अदा कराई।
मुफ्ती मुहम्मद शोएब क़ासमी क्षेत्र के जाने माने उच्च कोटि के इस्लामी विद्वान थे, कदीम जामा मस्जिद के इमाम के साथ साथ ईद उल फितर और ईद उल जुहा की नमाज़ भी अदा करवाते थे। बैरीडीह गांव के सभी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे, उनके चार पुत्र और पांच पुत्रियां हैं, चारों पुत्र इस्लामी विद्वान हैं। मुफ्ती सालेह कासमी, शोहैब कासमी, मुफ्ती मुहम्मद आसिम कमाल आज़मी, हाफिज मोहम्मद कासिम।
उनकी नमाज़ जनाजा में बड़ी संख्या दूर, दूर से आने वालों की एक लंबी कतार थी।
उनकी नमाज़ जनाजा में मुख्य रूप से मुफ्ती गुफरान अहमद कासमी, मौलाना अनवर अहमद, आरिफ एडवोकेट, प्रमुख समाज सेवी हाजी इसरार अहमद, हाजी अनीस अहमद, बैरीडीह के चर्चित समाज सेवी मुहम्मद ताहिर शेख़, ग्राम प्रधान बैरीडीह रईस अहमद, पूर्व प्रधान अतीक अहमद, हाजी अलाउद्दीन, हाफिज शोएब सलेहरा, मौलाना साबिर कासमी, हाफिज गुलज़ार अहमद, मास्टर जावेद, मास्टर अलीम अहमद नंबरदार तारिक सिकंदर समेत हज़ारों लोग मौजूद थे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!