रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहाँ मनियर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत छितौनी में आज सुबह जर्जर विद्युत तार के कारण चिंगारी निकलने से लगे गेहूं की खड़ी फसल 8 बीघा से ऊपर जलकर नष्ट हो गया किसानों ने किसी तरह से पूरे गांव के लोग मिलकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कोई दमकल गाड़ी फायर ब्रिगेड की नहीं पहुंची थी। 100नम्बर की गाड़ी पहुंची आज बिजली विभाग की स्थिति यह हो गई है कि बाबा आदम के जमाने से खींची हुई लाइन जर्जर तार आज भी चल रहा है। उपभोक्ता परेशान तो रहते ही है लेकिन किसान का भी जब फसल तैयार होती है तो जलकर नष्ट हो जाता है। इस पर विद्युत विभाग आज तक तार बदलने का जोखिम नहीं उठाया। आज बिजली का तार सही होता तो आज किसान की कड़ी मेहनत की कमाई जलकर नष्ट नहीं होती। गरीब किसान महंगाई के जमाने में कर्ज लेकर खेती तो किए थे की फसल अच्छी उपज होने के बाद उसको बेचकर कर्ज को भी अदा करेंगे और परिवार को भी चलाएंगे लेकिन ईश्वर को कुछ और मंजूर था। बेचारे किसान ही तो चारों तरफ से मारे जा रहे हैं। किसानों का हाल-चाल जानने वाला आज कोई नहीं है जबकि किसान अन्नदाता है और किसान के द्वारा पैदा किए हुए अन्न लोग ग्रहण करते हैं। किसान की बदहाली कब तक रहेगी। किसान अपने बेवसी पर आंसू बहा रहे हैं।
एसडीएम बांसडीह को जब जानकारी मिली तो तत्काल ग्राम पंचायत छितौनी में अपने मातहत-कर्मचारियों को भेज कर शासन के मनसा अनुसार आर्थिक सहायता देने की बात कही।