लालगंज आजमगढ़।
संवाददाता, अब्दुल रहीम शेख।
आज प्रजापति कोचिंग सेंटर लालगंज में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह कोचिंग सेंटर में टेस्ट के दौरान प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में वितरित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि सद्गुरु दया साहब चिकित्सालय के डायरेक्टर एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर राजवंत चौहान ने कहा कि हमारा पूरा जीवन ही संघर्ष है। शिक्षा किसी स्वास्थ्य समाज में रीढ़ की हड्डी के समान होती है। शिक्षित समाज की एक अच्छा वातावरण दे सकता है। शिक्षा के अभाव में हम अधूरे हैं। हमें शिक्षा के छेत्र में आगे आना होगा तभी हम और हमारा समाज और देश उन्नति करेगा।
टेस्ट में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुशील श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक सिंह प्रधानाचार्य मात्र छाया इंटर कॉलेज लालगंज, धर्मेंद्र यादव, अशोक चौहान, अभिषेक उपाध्याय अभी, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अंत में प्रजापति कोचिंग सेंटर लालगंज के डायरेक्टर फिर तू प्रजापति ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।