सुल्तानपुर। आगामी 10 ज़िल-हिज्जा को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व पर ईदगाह में नमाज़ सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी। शहर क़ाज़ी व जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ़ ने बताया कि मौसम की गर्मी को देखते हुए समय निर्धारित किया गया है ताकि लोग समय से पहले पहुंच सकें। उन्होंने नमाज़ियों से आग्रह किया कि वे वक़्त से पहले ईदगाह पहुंचकर अपनी क़ुर्बानियों को अल्लाह की बारगाह में पेश करें।
ईदगाह पहुंचने का समय: सुबह 7:00 बजे तक।
नमाज़ का समय: ठीक 7:30 बजे।
अधिकारियों से समयबद्ध व्यवस्था की अपील भी की गई है।