जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष

6 / 100 SEO Score

मां-बेटे की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, भाई-भाभी गंभीर 6 आरोपी हिरासत में …

अमानीगंज, अयोध्या …
अयोध्या के खंडासा थाना क्षेत्र के महुआ पूरे फौजदार गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गुरुवार देर रात करीब 10 बजे हुई हिंसा में एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
मृतकों में प्रेम कुमार (22) और उनकी मां कुंता (55) शामिल हैं। घायलों में प्रेम के छोटे भाई दीनानाथ (18) और भाभी अनीता (28) हैं। दोनों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
घटना की जड़ में प्रेम कुमार और गांव के ही सोनू के बीच चल रहा जमीनी विवाद है। इस मामले में नायब तहसीलदार अमानीगंज के यहां मुकदमा विचाराधीन है। गुरुवार को पड़ोसी गांव अंडूतारा में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान प्रेम के भाई कालू का विपक्षी लोगों से विवाद हुआ।
गांव लौटने के बाद दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हुई। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे छह से अधिक लोगों ने प्रेम कुमार पर सरिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाव में आए परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमलावरों ने वार किया।
घायलों को पहले सीएचसी ले जाया गया। कुंता को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। प्रेम को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया, जहां डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। कुंता का पोस्टमार्टम अयोध्या में और प्रेम का लखनऊ में कराया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481