देवरिया के गौरी बाजार थानाक्षेत्र के उधोपुर गांव में शनिवार की दोपहर हैरान करने वाली घटना सामने आई है

6 / 100 SEO Score

देवरिया के गौरी बाजार थानाक्षेत्र के उधोपुर गांव में शनिवार की दोपहर हैरान करने वाली घटना सामने आई है। ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ने के बाद बुजुर्ग ने खुद ही अपने हाथों से गला काट लिया। बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में उपचार के लिए ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, वह अक्सर अंबेडकरनगर जिले के किछौछा शरीफ आते-जाते थे। पुलिस को अंदेशा है कि उन्होंने इबादत के दौरान खुद की कुर्बानी का प्रयास किया था। 60 वर्षीय ईश मोहम्मद पुत्र बरसाती काफी दिनों से घर पर ही रहते थे। दोपहर में ईद-उल-अजहा का नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे।

स्वजन के मुताबिक, नमाज पढ़ने के बाद झोपड़ी में आराम करने आए। कुछ देर बाद परिवार के अन्य सदस्य उनके पास भोजन के लिए बुलाने गए तो वह बेसुध पड़े थे। आवाज देने पर वह इशारा कर रहे थे। स्वजन जब नजदीक पहुंचे तो गला कटा था व खून बह रहा था।

#UttarPradesh

Share

Leave a Reply