खनन माफियाओं द्वारा पत्रकार को कुचलकर मारने का प्रयास

9 / 100 SEO Score

*कुशीनगर*

*हाटा कोतवाली का है मामला*

*हाटा।* कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली कस्बे के रहने वाले दैनिक जागरण के पत्रकार गंगासागर शुक्ल के खेत मे शनिवार को देर शाम मिट्टी खनन कार्य हो रहा था।उसकी सूचना मिलने पर जब गंगासागर मौके पर पहुंचे तो सरकारी रास्ते को जेसीबी से खनन कर रास्ता बंद कर दिया गया था। सड़क को खनन करने वाले से पूछने पर उनसे मारपीट पर उतारू हो गए। पत्रकार का आरोप है कि विरोध करने पर गाड़ियों से कुचलकर मारने का प्रयास किया गया।मौके पर हंगामा सुन स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उनकी जान बचाई।भागते समय गाड़ियों की चपेट मे कई लोग बाल बाल बच गए।वहीं पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया।
—–

Share

Leave a Reply