Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
युवती से छेड़खानी, कपड़े फाड़े, परिवार को पीटा, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार। - Saty Savera

युवती से छेड़खानी, कपड़े फाड़े, परिवार को पीटा, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार।

6 / 100

संवाददाता आलापुर अम्बेडकर नगर।

अम्बेडकरनगर जनपद के थाना जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जल्लापुर (गिरैया बाजार) में एक युवती के साथ हुए अत्यंत शर्मनाक और हिंसक व्यवहार की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। भूमि विवाद की आड़ में रिश्तेदारी की आड़ लेकर अंजाम दी गई। यह घटना समाज को कलंकित करने वाली है।घटना का पूरा विवरण पीड़िता प्रिया पुत्री कृष्णचंद्र मिश्र ने बताया कि दिनांक 29 जून की रात लगभग 9:30 बजे वह अपने घर के बाहर बैठी हुई थी, तभी पहले से चल रहे भूमि विवाद को लेकर पारिवारिक दुश्मनी के तहत हमला किया गया।प्रार्थिनी का आरोप है कि उसकी भाभी ममता पत्नी अश्वनी ने जानबूझकर अपने जीजा विवेक पुत्र रमेशचंद्र को फोन कर बुलाया और उसे यह जानकारी दी कि प्रिया अकेली है। कुछ ही समय में विवेक एक अज्ञात व्यक्ति के साथ वहां पहुंचा और आते ही अश्लील गालियाँ देने लगा।जब प्रिया ने विरोध किया तो उसे थप्पड़ मारा गया और जबरन घर के अंदर खींचकर ले जाया गया। अंदर ले जाकर उसके साथ अशोभनीय हरकतें की गईं और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए गए। परिवार को बनाया निशाना:प्रिया की चीख-पुकार सुनकर जब उसकी माँ और बहन उसे बचाने दौड़ीं, तो विवेक, अश्वनी पुत्र कृष्णचंद्र, ममता पत्नी अश्वनी और एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर तीनों को बुरी तरह पीटा। डंडों, लात-घूंसों से किए गए इस हमले में प्रार्थिनी की माँ को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। खुलेआम धमकी देकर फरार घटना के अंत में विवेक ने प्रार्थिनी को जान से मारने की धमकी देते हुए सभी के साथ मौके से फरार हो गया। इस घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस कार्यवाही:प्रार्थिनी ने थाना जहांगीरगंज में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त होते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
FIR संख्या: 0185/2025
धाराएं: भारतीय न्याय संहिता की धारा BNS 333 (गंभीर चोट पहुँचाना), BNS 76 (गंभीर अपराधों में सहयोग), BNS 115(2) (हत्या के प्रयास की तैयारी), BNS 351(3) (अश्लील हरकतें/छेड़खानी),BNS 352 (मारपीट), आदि के तहत केस दर्ज किया गया है गिरफ्तारी हेतु दबिश जारी:थाना प्रभारी ने जानकारी दी है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीमों को भेजा गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जन आक्रोश और मांग घटना के बाद गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि:आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।महिला आयोग एवं मानवाधिकार आयोग इस मामले का स्वतः संज्ञान लें। यह घटना केवल एक युवती पर अत्याचार नहीं, बल्कि नारी सम्मान पर सीधा हमला है। ऐसे मामलों में यदि शीघ्र और सख्त कार्यवाही नहीं होती, तो समाज में असुरक्षा का भाव बढ़ता है। पीड़िता को न्याय दिलाना प्रशासनिक तंत्र की नैतिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481