कौशाम्बी में शिक्षक भर्ती का फर्जीवाड़ा बेनकाब* *एसटीएफ ने दो शातिर ठग दबोचे

6 / 100 SEO Score

उत्तर प्रदेश STF और कौशाम्बी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शिक्षक भर्ती घोटाले का बड़ा खुलासा मंगलवार की रात 9:15 बजे मंझनपुर, कौशाम्बी से
गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम – बजरंगी लाल गुप्ता पुत्र झगडू निवासी 241/एफ मिलन चौक, शांतिपूरम, फाफामऊ प्रयागराज।
जयप्रकाश तिवारी पुत्र विमल तिवारी निवासी 157 फुल्मामऊ पोस्ट चुरयानी थाना राधानगर फतेहपुर।
*कैसे चलता था फर्जीवाड़ा का पूरा खेल?*
👉🏿 फर्जी ईमेल, फर्जी नियुक्ति पत्र, टीईटी सर्टिफिकेट और स्कूल लेटरहेड बनवाकर लाखों की ठगी।
👉🏿 BSA, DIOS, शिक्षा विभाग के नाम से नोटिस भेजकर अभ्यर्थियों को बनाते थे शिकार।
👉🏿 शिक्षकों, स्कूल प्रबंधकों व अधिकारियों को असली दस्तावेज़ जैसा नकली कागज़ दिखाकर करते थे वसूली।
*जांच में सनसनीखेज खुलासे*
👉🏿 बजरंगी पहले भी कई जिलों में फर्जी भर्ती में पकड़ा जा चुका है गोरखपुर, झांसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, मऊ आदि।
👉🏿 2016-17 में ही 17 से ज्यादा युवाओं से लाखों की ठगी कर चुका।
👉🏿आरोपी खुद भी फर्जी
दस्तावेज़ों से शिक्षक बना था और बाद में बना ठगी नेटवर्क का मास्टरमाइंड
*अब तक बजरंगी पर दर्ज केस*
1 39/18 419, 420, 467, 468, 471 मंझनपुर प्रतापगढ़
2 282/18 419, 420, 467, 468, 471 गाजीपुर मऊ
3 125/22 420, 467, 468, 471 गोरखपुर झांसी
4 355/22 419, 420, 467, 468, 471 मिर्जापुर झांसी
5 356/22 419, 420, 467, 468, 471 मिर्जापुर झांसी
6 182/25 319, 338, 336 आदि मंझनपुर कौशाम्बी
*👉🏿बरामदगी*
3 मोबाइल, 2 लैपटॉप, सैकड़ों फर्जी दस्तावेज, फर्जी प्रमाणपत्र* नियुक्ति पत्र, फर्जी सील और नोटिस
*STF की जनता से अपील*
👉🏿कोई भी व्यक्ति फर्जी नियुक्ति या नोटिस का शिकार न बने संदेह होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
👉🏿यह कार्रवाई राज्य में चल रहे शिक्षक भर्ती घोटालों पर बड़ी चोट मानी जा रही है। सैकड़ों युवाओं के भविष्य से खेलने वाले इस गिरोह की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं।
*पुष्पेश त्रिपाठी*
*क्राइम रिपोर्टर*
*प्रतीक्षा मंथन समाचार पत्र*

Leave a Reply