अयोध्या: ट्रैफिक दरोगा की वसूली करते वीडियो वायरल, लता चौक पर वाहन चेकिंग के नाम पर ड्राइवर से मुट्ठी में पैसे लेते पकड़ा गया

6 / 100 SEO Score

ब्रेकिंग न्यूज

अयोध्या।
अयोध्या धाम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रैफिक पुलिस पर वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक विभाग का एक दरोगा वाहन चेकिंग के नाम पर एक ड्राइवर से चुपके से मुट्ठी में पैसे लेते हुए नजर आ रहा है। यह मामला कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के लता चौक का बताया जा रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दरोगा वाहन रोककर ड्राइवर से बातचीत कर रहा है और उसी दौरान वह सावधानीपूर्वक मुट्ठी में कुछ रुपये ले रहा है। इस पूरे घटनाक्रम को एक स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जब दरोगा को कैमरे से रिकॉर्ड करते हुए देखा गया, तो व्यक्ति ने उससे सीधा सवाल भी किया – “मुट्ठी खोलो, कितना लिया?”

इस पर दरोगा जवाब देने से बचता नजर आया और हाथ छुपाने की कोशिश करता है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोगों में नाराजगी का माहौल है और आमजन ने ऐसी घटनाओं को ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद भी अब तक संबंधित पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लता चौक सहित अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह ट्रैफिक पुलिस द्वारा आए दिन वसूली की जाती है, लेकिन यह पहली बार है जब इसका वीडियो प्रमाण सामने आया है।

जनता में आक्रोश, जांच की मांग
स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर इस तरह की घटनाएं नहीं रुकीं तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

*अयोध्या जैसे धार्मिक नगरी में इस प्रकार की घटनाएं न केवल पुलिस की साख पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं, बल्कि आम जनता का भरोसा भी डगमगाता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर क्या कदम उठाता है, और क्या दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या मामला एक बार फिर ठंडे बस्ते में चला जाता है।*

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!