सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर प्रसारित करने पर किया गया अभियोग पंजीकृत।

6 / 100 SEO Score

अवगत कराना है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर @Khabarfast हैंडल द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित एक पोस्ट की गयी। उक्त पोस्ट में लिखा गया कि “मुजफ्फरनगर से लेकर रूडकी तक कांवडियो ने किया बवाल, सडक बन गई अखाडा, जमकर हुई तोडफोड।“ उक्त पोस्ट में दर्शायी गयी फोटो वर्ष 2024 की है, जिसमें थाना छपार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तार सुनिश्चित की गयी थी।

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा उक्त भ्रामक पोस्ट का खंडन किया गया है तथा उक्त पोस्ट को करने वाले हैंडल @Khabarfast के विरूद्ध भ्रामक पोस्ट करने के सम्बन्ध में साइबर थाना मुजफ्फरनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*अपील-* मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सभी से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक/अफवाह पोस्ट/शेयर न करें। ऐसा करने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!