बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे सीएम योगी, सावन की व्यवस्था का लेंगे जायजा

6 / 100 SEO Score

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। सीएम बाबा विश्वनाथ का विधिविधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। वहीं सावन मास में कांवड़ियों और शिव भक्तों के लिए की गई व्यवस्था का भी जायजा लेंगे।

सीएम दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की शाम वाराणसी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों संग मीटिंग कर कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान आवश्यक निर्देश जारी किए। इसके बाद सीएम श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। बाबा का दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करेंगे।

मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। ऐसे में गुरुवार को सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को बिरसा मुंडा पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!