बिजली विभाग लगाएगा कैंप, तीन दिन सुधारे जाएंगे गलत बिजली बिल, सुनी जाएंगी शिकायतें

10 / 100 SEO Score

वाराणसी। बिजली निगम की ओर से 17 से 19 जुलाई तक तीन दिन कैंप का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित कैंप में गलत बिजली बिलों का सुधार किया जाएगा। वहीं शिकायतों का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर किया जाएगा।

कैंप में नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, लोड बदलवाने, बिल जमा करने समेत अन्य शिकायतों का सममाधान किया जाएगा। शिकायतकर्ता का सही विवरण अंकित किया जाएगा। शिकायत की रसीद उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाएगी।

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार शिकायतों के सापेक्ष बिल रिवीजन और अन्य पर कार्रवाई प्रत्येक अवस्था में एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे पहले बिल संबंधी मामलों के लिए दिसंबर में भी कैंप लगाया गया था।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!