सोनभद्र, 15 जुलाई 2025 – विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर सोनभद्र में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति संस्था को कौशल विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री संजीव सिंह गोंड (समाज कल्याण मंत्री) एवं सोनभद्र की मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सुश्री जागृति अवस्थी (IAS) के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
संस्था द्वारा जिले में युवाओं को स्वरोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन हेतु जो सतत प्रयास किए जा रहे हैं, वह सराहनीय हैं। इस आयोजन में न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए, बल्कि कौशल आधारित प्रशिक्षण की महत्ता को भी रेखांकित किया गया।
यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने इस सम्मान को संस्था के समर्पित कार्यकर्ताओं और प्रशिक्षकों की मेहनत का प्रतिफल बताया और आगे भी युवाओं के सशक्तिकरण हेतु कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।