आरपीएफ ने 5 बच्चों को रेस्क्यू के पश्चात चाइल्ड लाइन को सौपा

10 / 100 SEO Score

वाराणसी। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ मंडल, उत्तर रेलवे श्री देवांश शुक्ला के निर्देश पर गठित AHTU टीम सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रियंका मणि दुबे, कांस्टेबल निशा के द्वारा स्टेशन की चेकिंग की गई तो प्लेटफार्म संख्या 5 पर 2 नाबालिक बच्चे रोते हुए मिले जिनसे पूछने पर उन्होंने बताया कि वह अपनी माता के साथ जा रहे थे और वह बिछुड़ गए हैं नाम/पता *1…* सोहन पुत्र शमशाद उम्र 12 वर्ष खलीलाबाद ,संत कबीर नगर
*2….* रोहन पुत्र शमशाद उम्र 11 वर्ष पता उपरोक्त
बच्चों को रेस्क्यू कर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया तथा दौराने चेकिंग प्लेटफार्म संख्या चार पर एक बच्चा जिसने अपना नाम *3……* *बड़का पुत्र भोनू माता का नाम सुनीता उम्र 5 वर्ष निवासी कब्जा बस्ती पूरा बताने में असमर्थ है ने बताया कि मैं अपनी माता के साथ आया था वह मुझे छोड़कर चली गई है* उसने बताया कि मैंने अपनी मां को बहुत खोजा लेकिन वह नहीं मिली बच्चे को रेस्क्यू किया गया, नाबालिक बच्चे की सुरक्षा को देखते हुए चाइल्ड लाइन को सुरक्षित सुपुर्द किया गया तथा प्लेटफार्म संख्या एक पर एक बच्चा जो अपने घर से नाराज होकर स्टेशन पर चला आया था जिसे अपना नाम *4…..* संदीप पुत्र सेवा उम्र 11 वर्ष बताया तथा एक बच्चा फुट ओवर ब्रिज पर मिला जिसे अपना नाम *5….* हैदर पुत्र मोहम्मद अख्तर उम्र 12 वर्ष बताया बच्चों को रेस्क्यू करने के पश्चात बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए चाइल्ड लाइन को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गयाl
*आज दिनांक 17.7.2025 को कुल पांच बच्चों को AHTU टीम वाराणसी ,रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया है l*

Leave a Reply