रिपोर्टर सबलू राजभर
*थाना- बरदह*
*पूर्व की घटना/इतिहास–*
दिनांक 22/11/23 को वादिनी मुकदमा ने थाना बरदह पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 20.11.23 को अभियुक्त सुन्दर पुत्र बुद्धिराम ग्राम बरदह थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी की लड़की को कही भगा ले गया है, थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 491/23 धारा 363/366 भादवि बनाम सुन्दर उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
दिनांक 23.11.23 को अपह्रता की बरामदगी की जा चुकी है । दौरान विवेचना पीड़िता के बयान व उम्र प्रमाण पत्र अवलोकन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवी व धारा 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।
गिरफ्तारी का विवरण– दिनांक- 29.11.23 को व0उ0नि0 गोपाल जी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुन्दर पुत्र बुद्धिराम ग्राम बरदह थाना बरदह जनपद आजमगढ को समय 10.20 बजे ब्रम्ह बाबा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । गिफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
1- मु0अ0सं0 491/23 धारा 363/366/376 भादवी व धारा 3/4 पाक्सो एक्ट थाना बरदह, आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1-सुन्दर पुत्र बुद्धिराम ग्राम बरदह थाना बरदह जनपद आजमगढ
*आपराधिक इतिहास-* मुकदमा उपरोक्त ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1. व0उ0नि0 गोपाल जी थाना बरदह, आजमगढ़
2. का0 नितिन श्रीवास्तव थाना बरदह, आजमगढ़