Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

28 लाख रुपये कीमत की लगभग 4 हजार लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद - Saty Savera

28 लाख रुपये कीमत की लगभग 4 हजार लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

2 / 100

*थाना निजामाबाद*

आज दिनांक 29.11.2023 को उ0नि0 सच्चिदानन्द यादव थानाध्यक्ष निजामाबाद मय हमराह को मुखबीर ने सूचना दिया कि हरियाणा व पंजाब में बनी अवैध विदेशी शराब 01 DCM वाहन में लादकर चालक व व्यापारी फूलपुर की तरफ से होते हुये बिहार की तरफ जाने वाले है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष निजामाबाद मय हमराह, आबकारी टीम के साथ दुबौलिया गौसपुर पर उक्त वाहन का इतंजार करने लगें कुछ ही देर में 01 वाहन आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा जिसका पीछा किया गया तो वाहन कुछ दुर जाकर अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में बैठे चालक व अन्य व्यक्ति निकल कर भागने लगे जिनका पीछा किया गया परन्तु वे लोग अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहें। तलाशी के दौरान उक्त वाहन से विभिन्न ब्रान्ड के लेवल लगें लगभग 4000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 28 लाख रुपये) बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0520/2023 धारा 60/63/78 आब0अधि0 व धारा 419/420/467/468/471 भादवि बनाम अज्ञात चालक व व्यापारी के विरुद्ध पंजीकृत कर अवैध अंग्रेजी शराब को समय करीब 4:30 कब्जे में लिया गया।

*पंजीकृत अभियोग -* मु0अ0स0 0520/2023 धारा 60/63/78 आब0अधि0 व धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 थाना निजामाबाद।

*बरामदगी-* विभिन्न ब्रान्ड के लेवल लगें लगभग 4000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 28 लाख रुपये)।

*बरामदगी करने वाली टीम-*

1.उ0 नि0 सच्चिदानन्द यादव थानाध्यक्ष निजामाबाद मय हमराह।

2.उ0नि0 कन्हैयालाल मौर्य थाना निजामाबाद आजमगढ़।

3.उ0नि0 कैलाश सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़।

4.अभिषेक कुमार त्रिपाठी आबकारी निरी0 क्षेत्र 5 निजामाबाद आजमगढ़ मय हमराह।

5.संदीप कुमार आबकारी निरी0 क्षेत्र 4 फूलपुर आजमगढ़ मय हमराह।

6.संजय कुमार आबकारी प्रवर्तन दल 2 आजमगढ़ मय हमराह।

7.कौशलेन्द्र प्रताप सिंह प्रवर्तन दल 1 आजमगढ़।

Leave a Reply

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481