एक अल्लाह के वली दुनिया से पर्दा हो गए जिनकी जनाजे की नमाज देवा शरीफ वारिस पाक के अश्ताने के सामने पढ़ाई जाएगी

2 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

 

उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया से है जहां गोरखपुर के रहने वाले हजरत बाबा हबीबुल्लाह शाह वारसी आज रात 1:24 मिनट पर इस दुनियाँए फानी को छोड़कर मालिके हक़ीकी से जा मिले। बाबा की उम्र मुबारक 95 साल की थी आपके पीरो मुर्शिद हजरत बाबा दीवान साह जगदल शरीफ जो सरकार आलमपनाह के खादिम और मुरीद थे। बाबा की नमाजे जनाजा देवा शरीफ में बाद नमाजे ईशा इंशाल्लाह होगी।

बाबा हुजूर की जब पैदाईस हुई तो एक नूर चमका दुनिया में आने से पहले उनके सीने पर हाजीएआलीवल्लाह लिखा हुआ था जो एक अल्लाह के वली का होता है। आपके चाहने वाले लाखों लोग मुरीद हुए बाबा का करामात एक बार देखने को मिला जब उनका लड़का बाढ़ के पानी में नदी में बह गया तो लोग जाकर कहें की बाबा आपका लड़का पानी में बह गया आप नदी के किनारे आए और कहे कि ऐ पानी जिस तरह से लड़के को पानी में बहाई हो उसी तरह से लड़के को बाहर कर दो थोड़ी देर बाद में लड़का बाहर उसी जगह पर आ गया। वहां हजारों की भीड़ देखकर ताज्जुब करने लगी और बाबा की जयकार करने लगी बाबा अल्लाह के पैदाइशी वली है इनकी जनाजे की नमाज सरकार वारिस पाक देवा शरीफ अश्ताने के सामने मैदान में पढ़ाई जाएगी जिसमें लाखों लोगों की पहुंचने की उम्मीद है आज लाखों मुरीद बाबा के अंतिम दर्शन के लिए सैलाब की तरह उमड रहे हैं। बाबा अपने जिंदगी में अपने लड़के कुर्बान वारिस को पीर का खिताब दिए।

Share

Leave a Reply