आजमगढ़ पति की मौत के बाद ससुराल वाले हड़प लिए हिस्सा

1 / 100 SEO Score

 

पीड़िता ने लगाई एसपी गुहार

 

आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र के असमलपुर गांव की निवासिनी रेखा यादव ने अपने पिता उमाशंकर देवनाथ यादव निवासी भवानीपुर थाना चिरैयाकोट जिला मऊ के साथ आजमगढ़ के एसपी कार्यालय पहुंच कर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार उसके पति दिनेश यादव की वर्ष 2018 में मौत हो गई थी। पीड़िता के एक लड़की भी है। पीड़िता के पति दो भाई थे। लेकिन उसके पीड़िता के ससुर कुबेर यादव ने पीड़िता की जेठानी साधना यादव के नाम पीड़िता के हिस्से की जमीन वसीयत कर दी है। इसके अलावा जब पीड़िता के पति जीवित थे तब उन्होंने अपना घर बनवाने के लिए 30 हजार ईंट लिया था। जो आज तक पड़ा है। इसमें भी आधी ईंट नहीं दी जा रही है। इसके अलावा दिनेश यादव अपने जीवित काल में एक ट्रैक्टर व्यापार के लिए लोन पर लिया था। जिसको कि पीड़िता के जेठ ने बेच दिया है। मामले में तरवां थाना और एसडीएम से गुहार लगाई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

Share

Leave a Reply