राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली व महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ के आदेश के अनुपालन में शनिवार को थाना एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आजमगढ़ के शहर क्षेत्र में सिविल लाइन, रैदोपुर, हर्रा की चुंगी, मुकेरीगंज, सदर में वर्कशाप, मोटर गैराज, मिठाई की दुकानों, होटल, ढाबों समेत अन्य स्थानों पर बाल श्रमिकों की चेकिंग की गयी। उक्त अभियान के दौरान राजश्री मिष्ठान भण्डार, प्रिंटिग प्रेस रैदोपुर, किराना स्टोर, अनामिका स्वीट हाऊस सिविल लाइन, रोडवेज से कुल 08 बच्चों का चिंहाकन कर नोटिस जारी किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा चिन्हित किये गये बाल श्रमिकों की रिपोर्ट श्रम विभाग से प्राप्त कर नियमानुसार स्पांसरशिप योजना से जोड़ा जायेगा व मौके पर चिन्हांकित बच्चों को उनके अभिभावकों की सुपूर्दगी में दिया गया। सम्बन्धित दुकानदारों को हिदायत दी गयी कि भविष्य में बच्चों से बालश्रम न कराया जाए तथा सर्वाजनिक स्थानों, दुकानों, वर्कशाप समेत स्थानों पर बालश्रम न कराने हेतु जागरूक किया गया व पोस्टर भी चस्पा किया गया।