सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर आपस में हुई मारपीट

2 / 100 SEO Score

*थाना सहतवार पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वांछित गिरफ्तार ।*

*अब तक कुल 03 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर आपस में हुई थी मारपीट*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री एस0 आनन्द महोदय* के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण, संदिग्ध व वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिव नारायण वैस* के निकट पर्यवेक्षण में सहतवार पुलिस टीम को मिली सफलता ।

*संक्षिप्त विवरण-* उल्लेखनीय है कि दिनांक 24.11.2023 को थाना सहतवार अंतर्गत ग्राम मुडाडीह निवासी मृतक दीपू पासवान पुत्र लालजी पासवान को तिलक समारोह से घर आते समय कुछ लोगों द्वारा लाठी डण्डे व नुकीले चीज व चाकू से मारकर घायल कर दिया गया था जिनका जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी इस संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था तथा पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था ।

आज दिनांक 05.12.2023 को थाना सहतवार के उ0नि0 अशोक कुमार शुक्ला मय हमराह टीम द्वारा मुखबीर खास की सूचना थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 276/23 धारा 34,302 भा0द0वि0 व 3(2)5 SC/ST ACT के अभियोग में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलन व विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये 01 नफर वाँछित अभियुक्त *1. मनीष कुमार वर्मा पुत्र नेपाल वर्मा निवासी कुशहर थाना सहतवार जनपद बलिया* को त्रिकालपुर चट्टी के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।

*संबंधित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 276/23 धारा 34,302 भा0द0वि0 व 3(2)5 SC/ST ACT थाना सहतवार जनपद बलिया ।

*अभियुक्त का नाम व पता-*
*1. मनीष कुमार वर्मा पुत्र नेपाल वर्मा निवासी कुशहर थाना सहतवार जनपद बलिया ।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 अशोक कुमार शुक्ला थाना सहतवार जनपद बलिया ।
2. हे0का0 मुकेश कुमार यादव सहतवार जनपद बलिया ।
3. का0 सुरेन्द्र कुमार यादव थाना सहतवार जनपद बलिया ।
4. का0 दुर्गेश पटेल थाना सहतवार जनपद बलिया

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481