अयोध्या में एसएसपी की अपील: अफवाहों से बचें

6 / 100 SEO Score

अयोध्या।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने अयोध्या के लोगों से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं, खासकर चोरी और ड्रोन कैमरों के बारे में। उन्होंने बताया,बिना अनुमति के ड्रोन संचालन करना अवैध है और इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन उपलब्ध उड़ने वाले खिलौने भी इस नियम के तहत आते हैं और बिना अनुमति के उनका उपयोग करना अपराध है। उन्होंने डायल 112 पर आई सूचनाओं की जांच की जा रही है और अधिकांश मामलों में ये सूचनाएं भ्रमित पाई गई हैं।

*कड़ी कार्रवाई की चेतावनी* एसएसपी ने चेतावनी दी कि जो लोग इस तरह की भयावह सूचनाएं दे रहे हैं, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सच्चाई की जांच करें।

Leave a Reply