आमरण अनशन पर बैठे किसान को उपजिलाधिकारी ने दिया आश्वासन

10 / 100 SEO Score

आज़मगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील में मंगलवार को अहरौला क्षेत्र के गहजी निवासी किसान प्रमोद चौबे सुबह 10 बजे से आमरण अनशन पर बैठे थे। प्रमोद चौबे का कहना है कि अपनी पुस्तैनी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए मैं आज तहसील परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठा था। सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक कोई भी अधिकारी मिलने नहीं आया। बताते चलें कि शाम तीन बजे के बाद उपजिलाधिकारी नंदिनी शाह पीड़ित प्रमोद चौबे से मिलीं और उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दीं। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ द्वारा अनशन में समर्थन किया गया । उन्होंने कहा कि तहसील के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। इन्हें जनता के दुःख से कुछ लेना देना नहीं है। कई घण्टे से हम लोग आमरण अनशन पर बैठे थे लेकिन काफी देर तक हमारी सुधि किसी भी अधिकारी ने नहीं ली। बता दें कि शाम लगभग चार बजे उपजिलाधिकारी नन्दिनी शाह ने आश्वासन देकर क्रमिक अनशन को समाप्त करवाया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नंदिनी शाह ने बताया कि गहजी गांव चेकबंदी में है। मैंने राजस्व विभाग के लेखपाल और चेकबंदी लेखपाल की संयुक्त टीम गठित कर दी है जो मौके का मुआयना कर मामले के निस्तारण का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply