फ़िलेटली के शौक से विद्यार्थियों में बढ़ती है खेल खेल में जानकारी: कर्नल विनोद

6 / 100 SEO Score

वाराणसी। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत आज “डाक टिकट संग्रह एवं नागरिक केन्द्रित सेवा दिवस” पूरे वाराणसी परिक्षेत्र में अत्यंत उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिक्षेत्र के सभी डाक मंडलों एवं डाकघरों में नागरिकों के लिए जनसेवा आधारित विविध गतिविधियाँ एवं फिलेटली (डाक टिकट संग्रह) से जुड़ी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

मुख्य कार्यक्रम बहस-ए-बनारस सभागार कक्ष, कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी परिक्षेत्र में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता कर्नल विनोद कुमार, पोस्टमास्टर जनरल, वाराणसी परिक्षेत्र ने की। इस अवसर “फिलेटली क्विज” और “पत्र लेखन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों, और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर डा. विजय कुमार सिंह, सहायक प्रोफेसर, उदय प्रताप कॉलेज, वाराणसी,फिलेटिस्ट , श्री अनवर अली, डाक टिकट बिक्रेता , श्री आदित्य साहू और श्री आदित्य सिंह फिलेटिस्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने “फिलेटली” की उपयोगिता, ऐतिहासिक महत्व एवं इसमें निहित शैक्षणिक और राष्ट्रीय मूल्य के विषय में विस्तार से बताया।

इसके अलावा वाराणसी पूर्वी मण्डल के अन्तर्गत वाराणसी प्रधान डाकघर में भी “फिलेटली क्विज और “पत्र लेखन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया जिसमे वहाँ के अधिकारियो और कर्मचारियों के साथ – साथ हरिश्चंद्र बालिका इन्टर कालेज , डी ए वी इन्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में पत्र लेखन की परंपरा को पुनर्जीवित करना तथा उन्हें डाक टिकट संग्रह के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक गौरव एवं राष्ट्र भावना से जोड़ना था। कर्नल विनोद ने उपस्थित लोगो को फिलेटली डिपॉजिट खाता खोलने के लिए जागरूक किया और “माई स्टाम्प” योजना के माध्यम से अपना व्यक्तिगत डाक टिकट जारी करवाने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। उन्होंने यह भी कहा कि डाक टिकट केवल पत्र भेजने का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत दस्तावेज है।

इस अवसर पर सहायक निदेशक परमानन्द कुमार ,सहायक अधीक्षक सुश्री पल्लवी मिश्रा , सीनियर लेखाधिकारी , सहायक लेखाधिकारी,निरीक्षक डाक एवं कार्यालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अन्त में पोस्टमास्टर जनरल ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डाक टिकट संग्रह करने के लिए अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाने हेतु प्रेरित किया।

Leave a Reply