सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर अमेठी में ‘यूनिटी मार्च पदयात्रा’ और जनसभा का भव्य आयोजन

7 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता अमेठी
अमेठी। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को गौरीगंज नगर में ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च पदयात्रा’ तथा विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, एकता और अखंडता में सरदार पटेल के अमूल्य योगदान को स्मरण करना रहा।

पदयात्रा की शुरुआत मुसाफिरखाना तिराहे से हुई, जो सब्जी मंडी एवं हनुमान तिराहा मार्ग से होते हुए मटियारी भवन पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर सरदार पटेल के विचारों एवं आदर्शों के प्रति आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री व अमेठी जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि, साहस और अदम्य इच्छाशक्ति ने देश को एक सूत्र में पिरोया। “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” का उनका संकल्प आज राष्ट्र की मजबूत नींव है।

अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की, जबकि आयोजन का संयोजन पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी द्वारा किया गया। नेताओं ने अपने संबोधनों में संगठन, एकता और जनसंवाद को समाज की मजबूती का आधार बताया।

जनसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, डॉ. आर. ए. वर्मा, जिला महामंत्री केशव सिंह, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, मेरा युवा भारत अमेठी की जिला युवा अधिकारी रश्मि शबनम गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल की दूरदृष्टि को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply