अमेठी नेशनल हाईवे पर दो कारों की टक्कर, चालक मौके से फरार

6 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता अमेठी

अमेठी। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत उतेलवा में नेशनल हाईवे पर देर रात दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे कोतवाली कमरौली क्षेत्र के रोड नंबर 4 पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने सामने चल रही दूसरी कार को अचानक पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद टक्कर मारने वाली कार सवार अज्ञात लोग वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सौभाग्य रहा कि सड़क पर उस समय कोई पैदल राहगीर नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, हालांकि किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं मिली है।

सूचना पर कमरौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस फरार कार चालकों की पहचान एवं हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में रफ्तार का नियंत्रण खोना हादसे का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!