सपा की नई जिम्मेदारी: अमेठी में वकील अहमद को मिला PDA प्रहरी पद

6 / 100 SEO Score

सत्य सवेरा संवाददाता अमेठी

अमेठी। समाजवादी पार्टी ने अमेठी 186 विधानसभा क्षेत्र में पीडीए (पोलिंग डिटेल्ड एनालिसिस) प्रहरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी के प्रदेश सचिव वकील अहमद को सौंपी है। यह नियुक्ति मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रज़ा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर की गई। उनकी नियुक्ति के बाद शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।

सपा इन दिनों केंद्र सरकार पर चुनावी प्रक्रियाओं में धांधली और ‘वोट चोरी’ के आरोप लगा रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए प्रहरियों की तैनाती शुरू की है ताकि बूथवार वोटों की स्थिति का गहन विश्लेषण कर सटीक जानकारी पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाई जा सके।

पीडीए प्रहरी के तौर पर वकील अहमद की भूमिका बेहद अहम होगी—एक-एक वोट की जांच, बूथवार समीक्षा तथा विस्तृत रिपोर्ट सीधे लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय भेजना।

जिम्मेदारी मिलने के बाद वकील अहमद ने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और अमेठी विधानसभा क्षेत्र में सत्यापन कार्य को समयबद्ध व पारदर्शी रूप से पूरा करेंगे।

Share

Leave a Reply