SIR फॉर्म में लापरवाही पर डीएम की सख्ती, वीडियो–सचिव–कोटेदार–बीएलओ पर गिरी गाज

1 / 100 SEO Score

अमेठी। SIR विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही को लेकर प्रशासन का कड़ा रुख सामने आया है। सोमवार को जिलाधिकारी ने कोहरा गांव में औचक निरीक्षण किया, जहां फील्ड वेरिफिकेशन और SIR फॉर्म भरने में गंभीर लापरवाही उजागर हुई। कई घरों में अब तक फॉर्म न भरने व निर्धारित मानकों के अनुसार सत्यापन न किए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा और कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए। SIR कार्य में शिथिलता बरतने पर डीएम ने वीडियो, ग्राम सचिव, कोटेदार और बीएलओ के खिलाफ विधिक कार्रवाई के आदेश जारी किए।

उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। आगे भी जहां लापरवाही मिलेगी, वहां जिम्मेदारों के खिलाफ और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस सख्त कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में खलबली मच गई है और संबंधित कर्मियों को तत्काल कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!