गोसेवा—सबसे बड़ा पुण्य, एक दान बचा सकता है एक जीवन!

4 / 100 SEO Score

अमेठी। जिले के विभिन्न गौ-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के पोषण, उपचार और देखभाल हेतु आमजन से सहयोग की अपील की गई है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल कृष्ण शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष नियमावली–2019 के अंतर्गत स्थायी व अस्थायी गौशालाओं के संचालन के लिए सामाजिक संगठनों, गौ-प्रेमियों और दानदाताओं से सहयोग अपेक्षित है।

सीवीओ ने कहा कि गौवंश की सेवा न केवल धार्मिक आस्था का विषय है, बल्कि समाज, संस्कृति और मानवता के हित में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आश्रय स्थलों में मौजूद बीमार, आवारा व असहाय गायों के लिए चारा, दवा, स्वच्छता एवं सुविधाओं की सुचारु व्यवस्था हेतु प्रत्येक नागरिक का योगदान उपयोगी सिद्ध होगाl

दान सीधे शासन द्वारा अधिकृत अमेठी के आधिकारिक खाते में जमा किया जा सकता है—Indian Bank, गौरीगंज, खाता संख्या – 50494721380, IFSC कोड – IDIB000G543

मा की गई प्रत्येक राशि भोजन, उपचार, पानी, चारा एवं गौशालाओं की बेहतर देखभाल पर व्यय की जाएगी।

डॉ. शुक्ल ने कहा कि— “गौसेवा केवल दान नहीं, बल्कि पुण्य और मानवता की सबसे पवित्र भावना है। आपके छोटे से योगदान से भी एक असहाय गोवंश का जीवन बच सकता है।”

अमेठी प्रशासन ने जिले के सभी गौ-प्रेमियों से अपील की है कि गो संरक्षण एवं सेवा के इस पवित्र अभियान में अपना योगदान देकर पुण्य के भागीदार बनें।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!